फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स को नशे के खिलाफ किया जागरूकनव आगमन कार्यक्रम में कॅरिअर पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के भू-गर्भ शास्त्र विभाग ने नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नव आगमन कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने भू-गर्भ शास्त्र में करियर की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल हरियाणा का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां भू-गर्भ शास्त्र विभाग में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि आधुनिक युग में भू-गर्भ शास्त्र विषय की काफी मांग है और इसमें रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इसी कारण विद्यार्थियों का रुझान भी इस विषय की ओर बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें