08jjrp12- देश की वित्त मंत्री से मुलाकात करते सीए नितिन बंसल व अन्य। स्रोत-स्वयं
- फोटो : mathura
बेरी। भाजपा सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीए नितिन बंसल ने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वित्त मंत्रालय में मुलाकात की। नितिन ने वित्त मंत्री के सामने चार्टर्ड अकाउंटेंट के अधिकारों को नए इनकम टैक्स कोड में सुरक्षित करने की मांग की। नितिन ने कहा कि टैक्स ऑडिट चार्टर्ड अकाउंटेंट का विशेषाधिकार है। इसके अलावा जीएसटी एवं इनकम टैक्स के अलग-अलग मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने इस मीटिंग के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका को भी सराया। इस मीटिंग के दौरान सीए शिवा गोयल, सीए उपेंद्र राघव, हर्षित मुदगिल मौजूद रहे। संवाद