बैट्री की दुकान से लाखों की चोरी
खुर्जा। नगर में जीटी रोड पर स्थित बैट्री की दुकान में से कूमल लगाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अलीमुद्दीन पुत्र अली हसन की जीटी रोड पर मुस्कान ट्रेडर्स के नाम से ई-रिक्शा व बैट्री की दुकान है। शुक्रवार शाम अली दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे दो देखा कि बाहर भीड़ जमा हो रही है। उन्होंने दुकान खोली तो उसमें से बैट्री और अन्य सामान गायब था। दुकान की दिवार भी टूटी हुई थी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार दुकान में से 37 हजार रुपये नकदी और 21 बैट्री गायब थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।