फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में रहने वाला युवक नैनीताल में फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुुुर्जा का युवक नैनीताल में फंसा
विज्ञापन

खुर्जा। नगर के मुरारी नगर स्थित कॉलोनी में रहने वाला युवक सुनील शर्मा नैनीताल में फंस गया है। युवक उत्तराखंड में नीम करोरी बाबा के दर्शन करने गया था। परिजन फोन से उससे संपर्क बनाए हुए हैं। मुरारी नगर में रहने वाले सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सुनील शर्मा रविवार को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ गया था। वहीं से सुुनील उत्तराखंड स्थित नीम करोरी बाबा के दर्शन करने चला गया। इसके बाद नैनीताल घूमने के लिए निकल गया। इसी बीच उन्हें पता चला कि पहाड़ टूटने और तेज बारिश होने से वहां रास्ते अवरूद्ध हो गए हैं। परिवार की चिंता बढ़ गई। हालांकि मंगलवार सुबह 11 बजे सुनील से उनकी फोन पर बातचीत हुई। उसने बताया कि वह सकुुशल है, लेकिन अभी रास्ता बंद होने के कारण घर नहीं आ सकता। उसने यह भी बताया कि यहां रेस्क्यू चलाया जा रहा है। दोपहर बाद सुनील से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद था। इस कारण परिवार के सभी लोग चिंतित हैं। उन्होंने यहां के अधिकारियों से सुनील की मदद के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें