कैफे में केबिन बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
खुर्जा। कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने पिज्जा और टी कैफे में केबिन बनाने वालों पर कार्रवाई होगी। कोतवाली नगर प्रभारी ने कैफे संचालकों को केबिनों को हटवाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ टी और पिज्जा कैफे संचालकों ने केबिन बनवाए हैं। लोगों की शिकायत पर सभी टी और पिज्जा कैफे संचालकों को केबिन नहीं बनाने की चेतावनी दी है। साथ ही पूर्व में बने हुए केबिनों को तुरंत हटवाने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कैफे में केबिन मिलने पर कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।