फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
13jjrp08- लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। आईपीएस वाई पूरण कुमार कुमार की आत्महत्या का मामला देश और प्रदेश में तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार को न्याय दिलाने व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि वाई पूरण कुमार कुमार के परिवार के साथ सरकार न्याय करें और सुसाइड नोट में जिन दोषी अधिकारियों के नाम हैं, उन्हें तुरंत पद से हटकर गिरफ्तार करें ताकि परिवार को न्याय मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें