फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा शिक्षक, साली टॉपर, लगे आरोप, तीन साल के लिए डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक को परीक्षा संबंधी कार्यों से तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है। जिस विभाग में शिक्षक पढ़ाते हैं, वहीं उनकी साली भी पढ़ती है। इसके बावजूद शिक्षक ने पेपर भी बनाया और मूल्यांकन भी किया। जिस पेपर का मूल्यांकन किया, उसमें साली के सबसे अधिक अंक आए। शिकायत हुई तो कुलपति ने मामले की जांच समिति गठित की। समिति की सिफारिश पर बीयू प्रशासन ने कार्रवाई की है। बीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक डॉ. विक्रम निरंजन की किसी ने कुलपति से शिकायत की थी। शिकायत में उनकी साली के भी कंप्यूटर साइंस विभाग में ही छात्रा होने का जिक्र करते हुए तमाम आरोप लगाए गए थे। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने मामले की जांच समिति गठित कर दी थी। हाल ही में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि शिक्षक का सगा रिश्तेदार विभाग में पढ़ता था तो उन्हें न तो पेपर बनाना चाहिए था और न ही मूल्यांकन करना चाहिए था। इन दोनों ही कार्यों से मना कर देना चाहिए था। मगर उन्होंने पेपर भी बनाए और मूल्यांकन भी किया। जिस पेपर का मूल्यांकन किया, उसमें उनकी साली को सबसे अधिक अंक मिल गए। यही शिकायत मिली थी। समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। अब शिक्षक को परीक्षा संबंधी कार्यों से तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है। इस दौरान वह न तो पेपर बनाएंगे और न ही मूल्यांकन करेंगे। बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में भी वह उपस्थित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें