फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी वसूली का अनोखा तरीका: जगदलपुर में 70 हजार रुपये के लिए कब्जे में ली बोलेरो, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में उधार के 70 हजार रुपये वसूलने के लिए दो युवकों ने एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी जबरन अपने कब्जे में ले ली। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार शाम दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने उधार लिए गए पैसे वापस नहीं मिलने पर युवक की गाड़ी जबरन अपने कब्जे में ले ली और उसका इस्तेमाल करने लगे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर ने बताया कि करीब चार माह पूर्व प्रार्थी ने आरोपी सुमित पांडे से गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। प्रार्थी ने तत्काल 30 हजार रुपये वापस कर दिए थे, जबकि 70 हजार रुपये देना शेष था। आरोप है कि सुमित और धीरज ने शेष 70 हजार रुपये की वसूली के लिए प्रार्थी की नई बोलेरो गाड़ी को डरा-धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया और उसका उपयोग निजी कार्यों में कर रहे थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वाहन को छिपाकर रखने की बात सामने आई। साथ ही पुलिस द्वारा बार-बार पूछे जाने पर भी सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें