फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से लापता व्यक्ति का शव जेएलएन में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दो दिन पहले रोहतक से लापता हुए व्यक्ति का शव वीरवार को बेरी-बिसाहन मार्ग से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिला। शव की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। नहर में मिले व्यक्ति की पहचान जगदीश कॉलोनी रोहतक निवासी विकास जैन के रूप में हुई। बेरी शहर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले जगदीश कॉलोनी रोहतक निवासी विकास जैन लापता हुए थे। मामले में रोहतक सिटी थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें