फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुर के खेतों में व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के खेतों में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला हैं। खेतों में काम कर रहे लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के बाएं बाजू पर ''शिव'' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पहचान का प्रमुख आधार माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के थानों में सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें