फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीआईयू में हुई मासिक समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में मासिक ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं बीपीआईयू (ब्लॉक परियोजना कार्यान्वयन इकाई) समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा विभाग के नोडल ऑफिसर रविंद्र कौशिक, जिला प्राथमिक भ्रमण नोडल डॉ. जितेंद्र देशवाल संपर्क, फाउंडेशन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, सभी बीआरपी और एबीआरसी उपस्थित रहे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहताश दहिया ने बताया कि बैठक में मार्च, अप्रैल और मई के सभी हितधारकों के भ्रमण अनुपालन की समीक्षा की गई। जुलाई माह के 100 प्रतिशत भ्रमण लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें ताकि जिला स्कोर बोर्ड में सुधार हो सके। आओ स्कूल चले कार्यक्रम के 12 स्कूलों में सभी कार्यों की प्रस्तुति पर चर्चा की गई। दीक्षा एप पर दो ऑनलाइन कोर्सेज का संदेश सभी प्राथमिक शिक्षकों तक पहुंचाएं और 12 अगस्त तक सभी कोर्सेज का अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी मेंटर्स सुनिश्चित करें कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में पहेली कोना बनाया जाए। इसके अलावा नींव कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें