झज्जर। भगत सिंह चौक से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंवर सिंह काॅलोनी निवासी सुंदर लाल ने बताया कि वह 30 जुलाई की शाम करीब 6 बजे भगत सिंह चौक पर सामान खरीदने आया था। उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और सामान लेने अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। पीड़ित ने बताया कि उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।