फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री की गाड़ी को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, सासाराम से पटना आ रही इनोवा कार

Sat, 27 May 2023 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नौबतपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मंत्री की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि गाड़ी में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार को नौबतपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि गाड़ी में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन पिकअप को जब्त कर लिया।  
विज्ञापन


सासाराम से पटना लौट रही थी मंत्री की गाडृी
मामले में थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम की गाड़ी सासाराम से पटना लौट रही थी। इसी क्रम में नौबतपुर के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मंत्री की इनोवा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

पिकअप वैन का ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में
पिकअप वैन पर आलू प्याज लगा हुआ था। पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हादसे के वक्त पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम खुद गाड़ी में सवार नहीं थे। उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर पटना लौट रहा था। इसी क्रम में नौबतपुर के पास यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें