फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गवर्नर की जान खतरे में डालना चाहते हैं भाजपा वाले; क्यों कहा बिहार सरकार के मंत्री ने

Mon, 22 May 2023 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क , अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को सवाल किया कि गवर्नर की जान लो खतरे में डालना चाहते हैं भाजपा वाले! उन्होंने राज्यपाल के सड़क मार्ग से वाल्मीकीनगर जाने पर भाजपा की राजनीति को लेकर यह बात कही।
विज्ञापन
बिहार के संसदीय कार्य और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के संसदीय कार्य और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को सरकार की ओर से दो मुद्दों पर भाजपा को जवाब देने के लिए सामने आए। उन्होंने राज्यपाल के वाल्मीकि नगर दौरे के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही राजनीति पर कटाक्ष किया। चौधरी ने इसके साथ ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए हॉल का आवंटन रद्द किए जाने को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोटी-छोटी तकनीक की बातों को उठाकर राजनीति करने की आदत सी पड़ गई है और इसका कारण भी है। कहीं भी उनको सही और स्वाभाविक मुद्दा बिहार सरकार के खिलाफ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर को लेकर क्या कहा संसदीय कार्य मंत्री ने
संसदीय कार्य मंत्री चौधरी ने कहा कि गवर्नर हेलीकॉप्टर से आते जाते रहे हैं। मेरी जानकारी है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण उन्हें इससे नहीं भेजा गया। तकनीकी खराबी की जानकारी के बावजूद उस पर उन्हें भेजना रिस्क हो जाता। आम आदमी समझ सकता है कि तकनीकी विशेषज्ञ अगर बता रहे हैं कि जाना खतरनाक है तो भाजपा वाले क्या चाहते थे कि गवर्नर को उसी तरह भेजकर खतरे में डाला जाए। भाजपा यही चाहती थी कि चाहे कितना भी जोखिम हो, महामहिम को हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिया जाए? उन्होंने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री को भी ऐसी तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से यात्रा पर जाना पड़ा है। इस मामले में रिस्क लेना संभव नहीं होता है। यह जानकारी नहीं रखना या जानकारी रखते हुए भी इस पर ओछी राजनीति करना अशोभनीय है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा था कि अनुसूचित जाति के होने की वजह से गवर्नर को सरकार ने हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं दी। मंत्री विजय चौधरी भाजपा की इस लाइन पर हो रही राजनीति को लेकर यह जवाब दिया।

ऊर्जा ऑडिटोरियम पर हो रही राजनीति का भी दिया जवाब
 मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग जबरदस्ती का मुद्दा बना रहे हैं। ऊर्जा ऑडिटोरियम को आज तक कभी भी किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं आवंटित किया गया। भाजपा वालों ने गफलत में रखकर आवंटन ले लिया और जब इसकी जानकारी हुई कि कार्यक्रम राजनीतिक है तो उसे रद्द करना नियमानुसार जरूरी हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार को भी अंदाजा है कि एक हॉल रद्द करने से कार्यक्रम रद्द नहीं हो जाता। इसलिए यह आरोप लगाना गलत है कि सरकार की मंशा भाजपा वालों का कार्यक्रम रद्द कराने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें