फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बेटे तेजस्वी से कई हजार लड़कियों ने पूछा-मुझसे शादी करोगे

Fri, 21 Oct 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के ‌डिप्टी सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव से शादी की इच्छा रखने वाली लड़कियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लड़कियों ने उन्हें व्हाट्सएप पर अपने फिगर, कलर और हाईट के साथ शादी के ऑफर भेजे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने सड़कों की बदहाली की सूचना के लिए एक वॉट्सएप्प नंबर जारी किया था, लेकिन इस नंबर पर सड़कों की बदहाली के बजाए तेजस्वी के शादी प्रपोजल आने लगे। PWD के अधिकारी के मुताबिक, बीते तीन महीने में 47 हजार मैसेज आए, जिनमें 44 हजार शादी के प्रपोजल थे।

बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार में PWD मंत्री भी हैं। इस मैसेज पर उप-मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि वो अभी शादीशुदा नहीं हैं, नहीं तो, बड़ी समस्या पैदा हो जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें