फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...

विज्ञापन
-फोटो 84 : तिरंगा यात्रा निकालते हुए मांडौठी स्कूल के छात्र। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मांडौठी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्कूल से पूरे गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। प्राध्यापिका रजनी डबास और मधु के नेतृत्व में निकली यात्रा में छात्रों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के नारे लगाए। ग्रामीणों ने भी छात्रों के साथ वंदे मातरम का जयघोष किया। रजनी डबास और मधु ने छात्रों को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाज उत्थान में युवाओं की भूमिका पर प्रेरित किया। छात्रों को तिरंगे के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसे पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था और वर्तमान स्वरूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया। तिरंगे के सम्मान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें