फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में युवती से दगाबाजी: दोस्ती के बाद मिलने बुलाया, होटल में की दरिंदगी; Video बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Tue, 16 Jun 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले यूपी के रवि को पुलिस ने मऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो व फोटो बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया पर यूपी के एक युवक से दोस्ती की। युवक ने मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां युवती के बिना इजाजत के उसके साथ अनाचार किया। घटना के बाद से युवक फरार हो गया था। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश निवासी रवि नामक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने एक होटल में बुलाया। जहाँ रूम में बात करने के बहाने से युवती को ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार अनाचार किया।
विज्ञापन


प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर कार्वाई के लिए टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर भेजा गया। आरोपी अपने घर में न रहकर ज्यादा समय बाहर ही रहता था।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा बताया कि अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को दिखाया। जिसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में जगदलपुर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें