झज्जर। जिला बार एसोसिएशन ने पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ बार एसोसिएशनों की संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर शुक्रवार को नो वर्क डे मनाया। इस संबंध में बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव जारी कर सभी सदस्यों को वर्क सस्पेंड की सूचना दी। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दीपक गोयल ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य स्थगित रहा। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं ने अदालतों में नियमित कार्य नहीं किया। आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए प्रॉक्सी काउंसिल की व्यवस्था की गई। बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड शनिवार को भी जारी रहेगा, जबकि रविवार को अवकाश रहेगा।