फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: SDM ने नष्ट कराया 14 क्विंतल मावा, डीसीएम में भरकर ले जा रहे थे दिल्ली, ऐसे मिली थी सूचना

Sat, 15 Oct 2022 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

एसडीएम ने फूड विभाग की टीम के साथ मिलकर 14 क्विंतल मावे को नष्ट करा दिया। यह मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई होने जा रहा था।
विज्ञापन
जांच करते एसडीएम और एफसीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एसडीएम ने फूड विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। एसडीएम ने दिल्ली जा रहे डीसीएम को रोक कर चेकिंग कराई तो उसमें मिलावटी मावा भरा हुआ था। इसके बाद एसडीएम ने मावे को गाड़ी से उतरवाकर नष्ट करा दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ने जेसीबी मौके पर बुलाई गई और गड्ढा खुदवाकर 14 क्विंतल पाउडर से बने मावे को नष्ट करा दिया। 


खाघ सुरक्षा अधिकारी महिपाल को शनिवार को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र से 14 क्विंतल मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई होने के लिए डीसीएम से जा रहा है। इसके बाद खाद सुरक्षा अधिकारी ने एसडीएम सुभाष सिंह को सूचना दी और दोनों अधिकारियों ने वनस्थली स्कूल के सामने दिल्ली जा रहे डीसीएम को रोका और जांच करने पर 14 क्विंटल मावा पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: बागपत में खूनी संघर्ष: देवता रखने को लेकर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर चले धारदार हथियार, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन


खाघ सुरक्षा अधिकारी ने जांच की तो पाया गया कि मावा पाउडर से तैयार किया गया है। इसके बाद मौके पर जेबीसी को बुलाया गया और गड्ढा खुदवाकर 14 क्विंतल मावे को नष्ट कर दिया गया। खाघ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें