फोटो-2
झज्जर। रहणिया रोड पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने और पुण्य कमाने के उद्देश्य से बाबा श्याम के भक्तों, स्थानीय लोगों, दुकानदारों और युवाओं ने मीठे पानी की छबील और कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया। इस आयोजन में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी में ठंडा मीठा पानी पिलाया गया और कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। लोकेंद्र सैनी ने बताया भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए श्याम बाबा के सभी भक्तों द्वारा कढ़ी चावल और मीठे पानी की सेवा कर रहे हैं।