फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक- मोदी के बाद आजम खान ने तोड़ी इस पर अपनी चुप्पी

Mon, 17 Apr 2017 08:25 AM IST
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन
तीन तलाक के मुद्दे पर सपा के नेता आजम खान का कहना है कि शरीयत के खिलाफ जाकर कोई कानून बनाया गया तो मुस्लिम सिर्फ शरीयत को मानेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। 

उनका ये बयान प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें मोदी तीन तलाक के जल्द समाधान की बात कह रहे हैं। 

आजम खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि देशभर में जिस बहस का मुद्दा बने तीन तलाक के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते।

उन्होंने कहा कि अगर शरीयत के खिलाफ जाकर मुस्लिमों के लिए कोई कानून बनाया जाता है तो मुस्लिम लोग सिर्फ शरीयत को फॉलो करेंगे न कि किसी और कानून को। 

उन्होंने आगे कहा,"सच्चाई ये है कि जो लोग शरीयत के खिलाफ होते हैं उनका सामाजिक रूप से बहिष्कार कर दिया जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें