बेरी। थाना बेरी के गांव सिवाना में परिवारिक झगड़े में दोनों तरफ से कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार सलीम ने बताया कि पत्नी नजमा व मेरे भाई की पत्नी नीलम के साथ किसी बात को झगड़ा हो गया था। इसके बाद मैं पशुओं को पानी पिलाने के लिए प्लॉट में जा रहा था। तभी मेरे पिता व भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सलीम के पिता शमशेर ने बताया कि सलीम, उसकी पत्नी व लड़का हसन, नजमा की बहन ने घर घुसकर पुत्रवधू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जांच अधिकारी सागर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।