बादली। खेड़ी जट्ट गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष विभाग के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में एएमओ डाक्टर नीलम यादव ने योग और पर्यावरण पर ग्रामीणों का जागरूक किया। गर्मी में लू से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ योगा कैंप में योगा ट्रेनर हरमेश बंसल, नीतिका, सुमन और फार्मासिस्ट राजपाल भी मौजूद रहे और महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासान की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य जांच के लिए दवाईयां भी वितरित की गई। शिविर में 37 पुरूष और महिलाओं ने लाभ उठाया।