27jjrp08- गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और पोस्टर बनाकर लोगों को संदेश दिया गया। कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। डॉ. सजनी देवी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सीमा कुंडू, डॉ. सुनीता, डॉ. अंजू बाला और डॉ. मोनिका मौजूद रहीं।