फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई, चेक पोस्ट जांच में 223 क्विंटल धान जब्त

Mon, 19 Jan 2026 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। चेक पोस्ट जांच और आधी रात की कार्रवाई में 223 क्विंटल अवैध धान व परिवहन वाहन जब्त किए गए। 
विज्ञापन
अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अवैध धान के परिवहन, कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अंतर्राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 223 क्विंटल अवैध धान और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने आधी रात को घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी कर कोण्डागांव से राजनांदगांव की ओर आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर, वाहन से 140 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। अधिकारियों ने अवैध धान और वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया।

इसी क्रम में, छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। इसके अतिरिक्त, मंडी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के तहत कुमर्दा तहसील के ग्राम मुंजालकला में भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल धान जब्त किया गया।
विज्ञापन


जिले में धान की अवैध आवक को रोकने के उद्देश्य से सीमाओं पर चेक पोस्ट को सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन पाए जाने पर न केवल धान जब्त किया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन और व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगातार अवैध धान और उसके परिवहन के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई के तहत, अब तक लगभग 14 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध धान और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया जा चुका है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें