16jjrp04- महाविद्यालय पहुंचने पर स्टाफ के साथ हिंदी कैडर की भर्ती में चयनित सूर्यांश राय। स्रोत
झज्जर। हिंदी कैडर की भर्ती में चयनित सूर्यांश राय ने शनिवार को चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय छारा में सहायक प्राध्यापक (हिंदी) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के कोहड़ा गांव के हैं। सूर्यांश राय ने स्नातक एवं परास्नातक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पिता चंद्र प्रकाश राय, प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया, महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। इस अवसर पर सूर्यांश राय ने कहा कि अनुभव एवं ज्ञान को ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रसारित करने का अनवरत प्रयास करूंगा। संवाद