फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा ने घोषणापत्र समिति गठित की, 7 दिसंबर को है चुनाव

Thu, 11 Oct 2018 11:32 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vasundhara Raje
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बुधवार को एक समिति गठित की। राज्य के पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


मेघवाल-कटारिया भी कमेटी में

पार्टी के बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ-साथ राज्य के मंत्री गुलाब चंद कटारिया, अरूण चतुर्वेदी व किरण महेश्वरी, विधानसभा उपसभापति राव राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बीरू सिंह राठौड़ समिति के कार्यालय प्रभारी होंगे। भाजपा शासित राजस्थान में सात दिसंबर को चुनाव होने हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें