13जेएनडी03: सामाजिक संगठन के सदस्यों को ज्ञापन सौंपते हुए समिति की सदस्य। स्रोत : संगठन
जींद। श्री श्याम प्रचार महिला समिति की ओर से श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 नवंबर को श्री श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। घंटाघर के पास स्थित सेठों वाली धर्मशाला में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में भजन गायक सोनू सांवरिया बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति की पदाधिकारी पिछले एक महीने से जुटी हुई हैं। समिति की प्रधान ममता बंसल ने बताया कि महोत्सव में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डीसी वैशाली शर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पा तायल, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। संवाद