झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विकसित भारत कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत विभाग के सहयोग से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके पूनिया ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष राहुल तथा डॉ. अरुण कुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। लड़कों के वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के अर्जुन ने पहला, बीएससी गणित तृतीय वर्ष के सुमित ने दूसरा तथा बीए तृतीय वर्ष के सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की प्रिया ने पहला, बीबीए द्वितीय वर्ष की महक ने दूसरा तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की अनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।