फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में घूसखोर महिला हेड कॉन्स्टेबल: ट्रैक्टर सुपुर्द करने के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने पकड़ा

Thu, 23 Jul 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर

सार

रायपुर से एसीबी की टीम ने बस्तर के कोड़ेनार थाना में कार्रवाई की। टीम ने एक महिला प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोड़ेनार थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में कार्रवाई की। टीम ने एक महिला प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक ने ग्रामीण से ट्रैक्टर सुपुर्द करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक को पैसे दिए। टीम ने उसे तुरंत रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम प्रधान आरक्षक को अपने साथ ले गई। यह मामला कोड़ेनार क्षेत्र का है। पिछले वर्ष एक ट्रैक्टर से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। परिजनों ने अपने जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए आवेदन भी लगाया था। कोर्ट ने वाहन मालिक को ट्रैक्टर वापस देने का आदेश दिया था। इसके बावजूद, कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक ने ग्रामीणों से रिश्वत मांगी। उसने ट्रैक्टर लौटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस रिश्वतखोरी की जानकारी रायपुर के एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया। उन्होंने ग्रामीणों को नोट देकर गुरुवार की सुबह थाने भेजा। जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक ने नोट लिए, टीम के सदस्यों ने छापा मारा। टीम ने महिला प्रधान आरक्षक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें