फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डेंगू का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
13जेएनडी07: शहर की कालोनी में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सामान्य अस्पताल जींद में हुई जांच में जवाहर नगर निवासी 40 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में जांच बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। ऐसे में घरों के आसपास रखे गमलों, कूलर, पानी की टंकियों, पुराने टायरों और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए नियमित रूप से पानी की निकासी और सफाई जरूरी है। बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें