09jjrp15- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्श किया। इसमें बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन भट्टी, दीक्षा, राजबीर सिंह जाखड़, सुषमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. अन्नू व सदस्यों ने किया।