फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाएंगे पशु चिकित्सक

विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम टीकाकरण के बाद गौशाला के बाहर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर की लिस्ट में अब पशु चिकित्सक भी शामिल हो गए हैं। पशुधन को बचाने के लिए पशु चिकित्सकों ने घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। पशुओं को गल घोटू बीमारी से बचाने के लिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पशु चिकित्सक सभी बचाव उपकरणों, सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए घर घर जा रहे हैं।                  पशुपालन विभाग ने पशु मुंहखुर एवं गलघोटू टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पशु धन को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के 28वे राउंड एवं ड्यूल वैक्सीन के तीसरे चरण में सभी पशुओं को यह टीका लगाया जाएगा।  अभियान के बारे में पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. भूप सिंह बताया कि मुंहखुर व गलघोटू बीमारी का एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया है। क्षेत्र में फिलहाल कोई भी मुंहखुर और गलघोटू बीमारी से पीड़ित पशु नहीं है।  वैक्सीन संबंधित भ्रांतियों बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन के कारण गर्दन पर सूजन आना एवं मामूली बुखार आना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन करवाने के बाद पशुओं को छाया में रखना चाहिए। शाम के समय पशु को गुड़ और तेल की आवटी पिलाएं। इससे भी दूध कम नहीं होगा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन की कोल्ड चेन पूर्ण रूप से मेनटेन की जाती है। टीकाकरण अभियान के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक दिशा निर्देश विभाग की टीम को दे दिए गए हैं। वैक्सीन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिस गांव में टीकाकरण होगा उससे पहले वहां सरपंच के जरिए भी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।  बुधवार को गांव भोजावास में स्थित बाबा हेमदास गोशाला में लगभग 3000 हजार गायों को बीमारी से बचाने के लिए डॉक्टर पवन कांगड़ा के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। गोशाला के कर्मचारियों के इस आपदा में छुट्टी पर होने के कारण सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की टीम ने सहयोग दिया। सचिव नरेंद्र ने बताया कि गोशाला में पशुओं की सेवा के लिए दूसरे प्रदेशों के कर्मचारी थे। जो अपने प्रदेश में चले गए। संस्था गोसेवा में भी अपना भरपूर सहयोग कर रही है। संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया पूरी टीम ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व मास्क लगा कर गायों को इंजेक्शन लगाने में सहयोग किया टीम में सुरेश , साकेत, ऋषिराज, उपेन्द्र, सूर्यकांत, रजनीश, ढिल्लू सहित अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें