फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मतदाताओं को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बुधवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम स्तरीय बैठकों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विभाग का जमीनी नेटवर्क निर्वाचन आयोग के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें