बहादुरगढ़। शहर के मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में हाउसकीपिंग स्टाफ पर वकील ने छोटे पिल्ले के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। वकील नवीन सिंघल के मुताबिक, स्टाफ ने एक मासूम पिल्ले को जबरन उठाकर परिसर से बाहर फेंक दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस मामले की सीसीटीवी फुटेज वायरल करके इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को भी दी है। उन्होंने पिल्ले को बाहर फेंकने का आदेश देने का आरोप मेट्रो के अधिकारी पर लगाया है। नवीन ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।