फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने के आरोप में पति व सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बिघाना निवासी अमृता ने बताया कि उनकी शादी 12 नवंबर 2025 को कैथल के गांव देबन निवासी अमन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति ने बुलेट और सोने की चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया और मारपीट की। उस पर मायके की 13 मरले जमीन बेचने का दबाव भी बनाया गया। शिकायत में जेठ व रिश्तेदारों के नाम भी थे। थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि जांच के बाद पति अमन और सास कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें