29jjrp12- शतरंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी। स्रोत-स्वयं
झज्जर। गोवा में चल रही दस दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 35 शतरंज टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह एफआईडीई रेटेड शतरंज प्रतियोगिता थी, जिसमें टीम स्पर्धा 21 से 24 तक तथा एकल स्पर्धा 25 से 29 मई 2025 तक आयोजित की गई। हरियाणा की ओर से सुशील कुमार, आशीष बुल्ला, जयंत वर्मा, प्रदीप कुमार, दीवान सिंह (कप्तान), पंकज नागर (कोच-कम-खिलाड़ी) और हरीश चंद्र (मैनेजर-कम-खिलाड़ी) ने जिला खेल अधिकारी पंचकूला नीलकमल के दिशा-निर्देशन में अत्यंत शानदार प्रदर्शन किया। संवाद