फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अक्षित एवं तान्या ने पहला स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसआरओ मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, बौड़नगर, अखनूर उसरा के छात्र-छात्राओं ने 25 नवंबर ज्योतिाबाई फुले स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें विद्यालय के कक्षा 4 से 8 तक के बच्चे शामिल हुए थे। कबड्डी में कक्षा चार की छात्रा अक्षित एवं तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच की छात्रा आराध्या, आर्यिका, वैष्णवी तथा अन्य छात्राओं ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह की छात्रा आर्या, कक्षा सात की छात्रा अनन्या एवं कक्षा छह के छात्र आर्यन यादव ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में कक्षा पांच की छात्रा आराध्या ने, 100 मी. दौड़ में दूसरा व 400 मी. दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में कक्षा छह की छात्रा वैष्णवी, लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रमाण–पत्र, प्रमाण–पत्र एवं मेडल तथा शील्ड देकर सम्मानित किया।प्रबंधक/ चेयरमैन उमाकांत यादव एवं वाइस चेयरमैन मंजीत यादव ने खुशी जाहिर की। विद्यालय के निदेशक अमृत सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार समय–समय पर अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा के साथ–साथ खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में भी प्रतिभाग कराता है। उन्होंने सभी विजयी छात्र–छात्राओं को भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें