आगरा में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के 8198 मतपत्र निरस्त हो गए। मतपत्र पर मतदाताओं ने गलत निशान लगा दिए थे। कई मतपत्रों पर दो बार निशान लगाने के कारण खारिज हुए। वहीं, नगर निगम के मेयर पद के लिए 3986 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी उपयुक्त नहीं लगा। यहां 3986 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।
इतने मतपत्र हुए खारिज
इधर, पांच नगर पालिका में 4709 मतपत्र खारिज हुए। जबकि 102 मतदाताओं को अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी उपयुक्त नहीं लगा। इसी तरह जिले की 7 में 6 नगर पंचायत में मतदान हुआ था। छह पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 3489 मतपत्र निरस्त हो गए। यहां 117 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।