झज्जर। जिला से संबंधित पीएमजी पोर्टल के कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बिजली, पानी सहित जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया। डीसी ने संबंधित मामलों की स्थिति और समाधान के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता से निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। एक से अधिक विभागों से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें और उच्च अधिकारियों को प्रगति की जानकारी देते रहें।