फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। औमेक्स सिटी के डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंभाखेड़ा निवासी राकेश ने बताया कि वह सेक्टर-9 में रहता है और एसके ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता है। 12 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे वह घर से किसान चौक पर जाने के लिए निकला था। वह दिल्ली-रोहतक रोड पर औमेक्स सिटी के गेट के पास पहुंचा तो पीछे से एक सफेद रंग की कार आई और उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। कार में से 3-4 युवक उतरे, उनके हाथों में लकड़ी के बिट्टे थे और आते ही उसकी गाड़ी के बोनट पर मारे। उसने गाड़ी को बैक किया तो गाड़ी पीछे पेड़ से टकरा कर रूक गई। चारों उसे मारने के लिए उसके पीछे भागे तो पीछे आ रहे गाड़ी को देखकर वे यह कहते हुए भाग गए कि आज तो बच गया, जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें