फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, सबूत मिटाने शव जलाने का आरोप; छह पर एफआईआर

Fri, 04 Sep 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के शक में एक ग्रामीण की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अरनपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के शक में एक ग्रामीण की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले मृतक और उसके परिवार के साथ मारपीट की और बाद में डंडे से पीटकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा निवासी जोगा मंडावी (53) को लेकर गांव के कुछ लोगों को संदेह था कि वह जादू-टोना करता है। ग्रामीणों का आरोप था कि उसकी वजह से गांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गांव में बैठक भी बुलाई गई थी। आरोप है कि बैठक के बाद कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे जोगा मंडावी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर उसके परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और महिला तथा बच्चों के साथ मारपीट करते हुए डराया-धमकाया।

बताया गया है कि परिवार के साथ मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने जोगा मंडावी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों द्वारा शव को ले जाकर जला दिए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने अरनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और उन्हें जब्त किया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2), 115(2), 351 और 296 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें