रोहतक। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर एकता कॉलोनी निवासी विशाल से पांच लाख रुपये लूटे गए। विशाल ने 30 जुलाई को शिकायत दी थी कि अंकित ने उसे यूएसडीटी का लालच दिया था। लाढ़ौत रोड पर पिस्तौल के बल पर यह लूट हुई। आरोपी कार छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने झज्जर के प्रिंस को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो