फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर जितेंद्र को घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटूराम नगर में किराये पर रहने वाले बिहार के जिला बक्सर के गांव मठिला निवासी जितेंद्र ने बताया कि छोटूराम नगर के ही रहने वाले एक युवक के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र के पासली और पीठ पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें