बेरी। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी मेहर सिंह ने बताया कि प्याज लेने के लिए यदुवंशी कांटे पर गया था। प्याज की बोली लगाते समय गांव के युवक दीपक ने उसे गालियां दीं। बाद में दीपक ने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।