जसवंतनगर। असम में हुए सड़क हादसे में खेड़ा बुजुर्ग गांव के एक ग्रामीण की मौत हो गई। शनिवार का उसका शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी की। बृजेश कुमार (48) निवासी खेड़ा बुजुर्ग असम की एक ड्रैगन निर्माण कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। पत्नी अनीता और तीन बेटियां गांव में ही रह रही थीं। 19 दिसंबर को उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद उसके साथ कंपनी में काम करने वाले चाचा यादव सिंह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर रविवार को गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद बृजेश का अंतिम संस्कार किया गया।