जगदलपुर में शहर के लालबाग स्थित सनसिटी में आज सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में ही लहूलुहान हालात में मिला। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी।
जगदलपुर में शहर के लालबाग स्थित सनसिटी में आज सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में ही लहूलुहान हालात में मिला। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कमरे को तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस मामले की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ पहुँची। वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले के बारे बताया जा रहा है कि सनसिटी में रहने वाला अतुल शर्मा 28 वर्ष जो कि शहर के किसी पैट्रोल पम्प में काम करता था। बीते 3 दिनों से युवक अपने कमरे से बाहर नही आया। साथ ही उसे किसी ने भी उसे नही देखा। आज सुबह जब अतुल के कमरे से बदबू आई तो लोगों को शक हुआ और अतुल के घर को जब तोड़ा गया तो उसने अपने हाथ का इस काट लिया था। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों का कहना था कि उसके पिता जगदलपुर में ही रिटायर फारेस्ट रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अतुल घर में अकेला ही रहता था। अतुल के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।