फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: नहाने गया ग्रामीण पानी मे डूबा, सुबह परिजनों को मिली लाश, पसरा मातम

Thu, 26 Feb 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदवाड़ा में बुधवार की शाम को घर से नहाने निकला ग्रामीण वापस घर ही नही लौटा, रात भर घर नही आने पर परिजनों ने सुबह खोजबीन की, जहाँ नाला किनारे ग्रामीण का कपड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर, दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदवाड़ा में बुधवार की शाम को घर से नहाने निकला ग्रामीण वापस घर ही नही लौटा, रात भर घर नही आने पर परिजनों ने सुबह खोजबीन की, जहाँ नाला किनारे ग्रामीण का कपड़ा दिखाई दिया, जहाँ एसडीआरएफ की टीम ने घंटो की खोजबीन के बाद ग्रामीण का शव बरामद किया गया, शव को पुलिस को सौपा गया, जहाँ पीएम के बाद परिजनों को दे दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि छिंदवाड़ा गाँव मे रहने वाला कमलू नाग 40 वर्ष बुधवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर से करीब 1 किमी दूर नाला में नहाने के लिए निकला हुआ था, जहाँ से देर रात तक वापस नही आया, ऐसे में परिजनों ने रात में खोजबीन की, लेकिन कही भी पता नही चलने पर सुबह से फिर खोजबीन के लिए गए, इस दौरान ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी दरभा पुलिस को भी दिया, जहाँ ग्रामीण की खोजबीन करते हुए नाला के पास पहुँचे, जहाँ ग्रामीण का कपड़ा, साबुन, व अन्य सामान बरामद किया गया, जहाँ इस बात की जानकारी नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को दिया गया, जहाँ एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया, जहाँ गुरुवार की सुबह घंटो की मशक्कत के बाद ग्रामीण का शव बरामद करने के बाद पुलिस को सौपा गया, जहाँ शव को पीएम के लिए भेजा गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें