फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पौधरोपण हुआ

विज्ञापन
22jjrp18- गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान में पौधरोपण करते प्राचार्य व विद्यार्थी। स्रोत : संस
विज्ञापन
झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. राजेश यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें