16...सेक्टर-3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में राजा नाहर सिंह और सर चौधरी छोटू राम की पुण्यतिथि पर
- फोटो : 1
रोहतक। महापुरुष स्मृति परिषद की ओर से सेक्टर-3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब रोहतक में राजा नाहर सिंह और सर चौधरी छोटू राम की 81वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भारत भूषण बत्रा मुख्य अतिथि रहे। विधायक बत्रा ने कहा कि महापुरुषों को भूलने वाला समाज मृतप्राय होता है। मुख्य वक्ता डॉ. योगानंद शास्त्री ने कहा कि भाखड़ा डैम जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं की सोच भी सर छोटूराम की देन थी। कार्यक्रम में महापुरुष स्मृति परिषद और सीनियर सिटीजन क्लब के पदाधिकारियों का योगदान रहा। संवाद